विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: सूरज के तेवर तल्ख, गर्मी कर रही बेहाल...अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव के नहीं आसार

Published: Sun, 09 Jun 2024 07:07 AM (GMT+05:30)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। दून में शनिवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद गर्म हवाएं चलने से भीषण गर्मी महसूस की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

Uttarakhand Weather: ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस, उमस ने छुड़ाए पसीने
Uttarakhand Weather: ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस, उमस ने छुड़ाए पसीने

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। तपिश बढ़ने के साथ ही पारा भी लगातार चढ़ रहा है।

दून में फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में किसी तरह के परिवर्तन के आसार नहीं हैं। ऐसे में पारे में और इजाफा हो सकता है।

गर्म हवाएं चलने से भीषण गर्मी

दून में शनिवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद गर्म हवाएं चलने से भीषण गर्मी महसूस की गई। तपिश बढ़ने के कारण ही सुबह-शाम भी उमसभरी गर्मी महसूस की जा रही है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आसपास के निचले इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। पारे में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 40.0, 23.1
  • ऊधम सिंह नगर, 39.0, 21.5
  • मुक्तेश्वर, 28.6, 15.0
  • नई टिहरी, 29.5, 18.2

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।