विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में सूरज उगल रहा 'आग', पारा और चढ़ने के आसार; चिलचिलाती गर्मी के लिए रहें तैयार

Published: Fri, 03 May 2024 07:23 AM (IST)

Uttarakhand Weather आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने और चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में वृद्धि ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार
Uttarakhand Weather: प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और प्रदेशभर में धूप खिल रही है। हालांकि, बीते रोज चोटियों पर हुई हल्की बर्फबारी के बाद से ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

हालांकि, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने और चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। गुरुवार को दून में सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, सुबह हल्की ठंडक महसूस की गई। दून में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। दिन में पारा चढ़ा और मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा।

तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

शनिवार से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रहने के आसार हैं। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ और कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 34.9, 15.8
  • ऊधमसिंह नगर, 35.3, 13.8
  • मुक्तेश्वर, 23.4, 6.7
  • नई टिहरी, 24.9, 9.2