विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: चटख धूप के बीच देहरादून में इस वर्ष पहली बार पारा 30 पार, होली पर ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Published: Wed, 20 Mar 2024 06:58 AM (IST)

Uttarakhand Weather चटख धूप के बीच देहरादून में पारा इस वर्ष पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: दून में 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा
Uttarakhand Weather: दून में 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। चटख धूप के बीच देहरादून में पारा इस वर्ष पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। हालांकि, अभी अगले कुछ दिन इसके और चढ़ने के आसार हैं। होली के दौरान भी मौसम मे तपिश बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

जबकि, आसपास के निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है।

दिन में पारा चढ़ने से तपिश भी बढ़ी

देहरादून में सुबह से चटख धूप खिली रही और दिन में पारा चढ़ने से तपिश भी बढ़ गई। अधिकतम तापमान इस वर्ष अब तक सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया है। होली पर इसके और चढ़ने के आसार हैं। सोमवार को दून में शाम को मौसम ने करवट बदली और आंशिक बादल मंडराने लगे।

वहीं, मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने से कहीं-कहीं ओलावृष्टि व हल्की बौछारें भी पड़ीं। उधर, चमोली समेत कई पर्वतीय क्षेत्रों में झक्कड़ और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग की ओर से आज देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। तापमान में भी मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है।

तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 30.2, 12.6
  • ऊधमसिंह नगर, 30.4, 10.4
  • मुक्तेश्वर, 16.0, 7.9
  • नई टिहरी, 20.4, 7.0