आज उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज... कब लौटेगा मानसून? लेटेस्ट अपडेट
मानसून अब उत्तराखंड से विदा ले रहा है, 3 अक्टूबर तक वापसी की संभावना है, जबकि आज राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। मानसून अब उत्तराखंड से विदा ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन अक्तूबर तक राज्य के ज्यादातर इलाकों से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा सकता है।
स्कूल डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान के क्रियान्वयन को प्रकोष्ठ गठित
स्कूलों में छात्र-छात्राओं को किसी भी आपदा से सुरक्षित बचाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को भी गंभीरता से निभानी होगी। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के बीच समन्वय मजबूत किया जाएगा।
इस संबंध में एससीईआरटी ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। विद्यालयों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित रखने के साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों की आपदा-प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Weather Today: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ बदलेगा मौसम, उमस करेगी परेशान
स्कूल डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान (एसडीएमपी) से संबंधित कार्यों के लिए विभागीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसमें एससीईआरटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नामित किया गया है। यह प्रकोष्ठ राज्य स्तरीय समिति के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के प्रभावी संचालन में सहयोग करेगा।
विद्यालयों के लिए एसडीएमपी तैयार करने और उसके क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा आपदा जोखिम न्यूनीकरण, विद्यालय स्तर पर आपदा से निपटने की तैयारियों और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
स्कूल डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान पर फोकस
विद्यालयों के लिए तैयार किए जाने वाले स्कूल डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान में आपदा से पहले की तैयारी, जोखिम न्यूनीकरण और आपदा के दौरान प्रभावी प्रतिक्रिया जैसे पहलुओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। विभागीय प्रकोष्ठ इसके क्रियान्वयन में समन्वय करेगा।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की विदाई के बाद भी गर्माहट, 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश के आसार
एससीईआरटी ने गठित की पांच सदस्य कमेटी
एससीईआरटी के प्रवक्ता विनय थपलियाल राज्य स्तरीय सह नोडल अधिकारी होंगे। जबकि भुवनेश्वर प्रसाद पंत, मनोज शुक्ला, नीरज कुमार पांथरी, नरेंद्र सिंह बेलवाल कमेटी के सदस्य नामित किए गए हैं।
सुरक्षित होंगे राज्य के विद्यालय
एससीईआरटी के अपर निदेशक निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने कहा कि इस समन्वय का उद्देश्य विद्यालयों को आपदाओं के प्रति अधिक सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में बेहतर ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
