Move to Jagran APP

Weather Update Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, मैदानी इलाकों में चटख धूप के साथ फिर चढ़ने लगा पारा

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है।

By Vijay joshiEdited By: Abhishek PandeyPublished: Mon, 05 Jun 2023 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2023 10:13 AM (IST)
Weather Update Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, मैदानी इलाकों में चटख धूप के साथ फिर चढ़ने लगा पारा
उत्तराखंड में मौसम शुष्क, मैदानी इलाकों में चटख धूप के साथ फिर चढ़ने लगा पारा

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है।

loksabha election banner

प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की आशंका है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

मैदानी इलाकों में बढ़ी तपिश

प्रदेश में बीते माह हुई झमाझम वर्षा के बाद जून की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना है। जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। दून में रविवार को सुबह से ही चटख धूप खिली और चिलचिलाती गर्मी महसूस की गई।

हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की हवा चली। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में मुख्यत: आसमान साफ रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच मध्यम हवा चलने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.