Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के सात जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। दोपहर बाद कई इलाकों में आसमान में बादल मंडराने लगे। कहीं कही हल्की बौछारें भी पड़ी। मौसम विभाग ने आज सात जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 07:29 AM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 07:29 AM (IST)
मौसम विभाग ने आज सात जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। बीते रोज दोपहर बाद कई इलाकों में आसमान में बादल मंडराने लगे। कहीं कही हल्की बौछारें भी पड़ी। मौसम विभाग ने आज सात जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है।

loksabha election banner

शुक्रवार को उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में सुबह से धूप खिली रही। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बादलों ने डेरा डाल लिया। हालांकि, इस बीच भीषण गर्मी महसूस की गई, लेकिन बादलों ने बारिश की उम्मीद जगा दी। देर रात तक प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाये रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश की आशंका है। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

  • विभिन्न शहरों का तापमान
  • शहर       अधिकतम  न्यूनतम
  • देहरादून     37.9     19.0
  • उत्तरकाशी   31.7     21.6
  • मसूरी       25.7     12.5
  • टिहरी       27.6     15.0
  • हरिद्वार      40.4     17.1    
  • जोशीमठ    25.7     12.0
  • पिथौरागढ़   29.9     12.6
  • अल्मोड़ा    30.7     14.0
  • मुक्तेश्वर    27.1     12.3  
  • नैनीताल     28.2     19.0
  • यूएसनगर    38.9    14.6
  • चंपावत    26.7    10.5

शाम को आंधी से गुल हुई शहर की बिजली

रुड़की में शुक्रवार शाम छह बजे शहर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी के कारण शहर की बिजली गुल हो गई। जिससे बाजार में भी अंधेरा छा गया। नारसन क्षेत्र में बिजली गुल होने की वजह से बार्डर पर यात्रियों की कोविड जांच करीब आधे घंटे तक प्रभावित रही। करीब आधे घंटे बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकी।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में गर्मी से राहत दे सकता है मौसम

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.