Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: यमुनोत्री धाम में पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन, वैकल्पिक मार्ग से हो रही है आवाजाही

Uttarakhand Weather Update सूबे के सभी जिलों में सोमवार को मौसम साफ है। साथ ही सुबह से ही धूप खिली हुई जबकि सुबह और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 08:06 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 08:06 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: यमुनोत्री धाम में पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन, वैकल्पिक मार्ग से हो रही है आवाजाही
उत्‍तरकाशी जिले में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ऋषि गंगा के पास फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया है।

बड़कोट (उत्तरकाशी), जेएनएन। Uttarakhand Weather Update सूबे के सभी जिलों में सोमवार को मौसम साफ है। साथ ही सुबह से ही धूप खिली हुई, जबकि सुबह और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया है। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण वैकल्पिक मार्ग पर भी खतरा बना हुआ है। शनिवार शाम को भूस्खलन के दौरान कई यात्री बाल-बाल बचे।

loksabha election banner

यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से डेढ़ किलोमीटर दूर पैदल मार्ग पर शनिवार की देर शाम जबरदस्त भूस्खलन हुआ। इस दौरान धाम से लौट रहे यात्रियों और तीर्थपुरोहितों ने भाग कर जान बचाई। 

बताया जा रहा है कि अब भी पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से वैकल्पिक मार्ग पर आवाजाही में खतरा बना हुआ है। पिछले माह 10 सितंबर को इसी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। इससे पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया और एक सप्ताह के लिए यात्रा को रोकना पड़ा। बाद में 350 मीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया। इन दिनों इसी मार्ग से आवाजाही की जा रही है। बडकोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा सुचारु है और भूस्खलन को लेकर स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। 

बदरीनाथ हाईवे पर सात घंटे यातायात ठप

चमोली से जोशीमठ के बीच बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी दरकने से सात घंटे यातायात ठप रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबकोटी में मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। सुबह करीब सात बजे अचानक पहाड़ दरकने लगा। इससे भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने सड़क से मलबा हटाया। दोपहर बाद दो बजे यातायात बहाल किया गया। फिलहाल यहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही ही कराई जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.