विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल में आज झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Published: Mon, 05 Aug 2024 07:57 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update देहरादून में हो रही भारी बारिश के बाद अब कुछ राहत मिली है। हालांकि रविवार को भी ...और पढ़ें

देहरादून-नैनीताल में आज झमाझम बारिश के आसार
देहरादून-नैनीताल में आज झमाझम बारिश के आसार

HighLights

  1. मौसम विज्ञान केंद्र ने वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया
  2. रविवार को बादलों के बीच धूप की आंख-मिचौनी रही जारी

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून में भारी वर्षा से फौरी राहत मिली है। रविवार को सुबह से आंशिक बादल मंडराते रहे और धूप की आंख-मिचौनी भी होती है। हालांकि, बीच-बीच में घने बादलों ने भी डेरा डाला, लेकिन वर्षा नहीं हुई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। जिससे तापमान में गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में कहीं-कहीं भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

पहाड़ों पर बारिश के आसार

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, भारी वर्षा का क्रम कुछ धीमा हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिन बौछारों का सिलसिला बना रह सकता है। पहाड़ों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 31.5 23.8
ऊधमसिंह नगर 34.8 26.6
मुक्तेश्वर 21.5 14.8
नई टिहरी 25.9 18.6

इसे भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के 1.32 लाख राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर, अब मुफ्त मिलेगा एक किलो मडुवा