विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand weather: उत्तराखंड से बस विदा होने वाला है मानसून, विदाई पर आफत की बारिश का अलर्ट

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:33 AM (IST)

उत्तराखंड में मानसून की विदाई का अनुमान है, जिसके साथ ही अगले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

शनिवार-रविवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ विदा हो सकता है मानसून। फाइल फोटो

शनिवार-रविवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ विदा हो सकता है मानसून। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम फिर करवट लेने के संकेत हैं। अगले कुछ दिन में मानसून के विदा होने का अनुमान है, इस दौरान कहीं-कहीं जोरदार वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार से बारिश का दौर तेज होने की संभावना को देखते हुए कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन सात जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 25 सितंबर से एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में बूंदाबांदी से सर्दी की आहत; NCR इलाकों में भी दिखेगा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इधर, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और तपिश का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा भी हो रही है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather 23rd September: पंजाब में मानसून की विदाई! दो दिन शुष्क रहेगा मौसम; 25 सितंबर को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड के शेष हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके साथ ही मौसम में बदलाव का दौर भी देखने को मिल सकता है।