Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल, पारा @40; आज गर्मी से राहत के आसार

    उत्तराखंड में मैदानों में भीषण गर्मी पड़ रही है रुड़की में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। उत्‍तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

    By Vijay joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 24 Apr 2025 05:00 AM (IST)
    Hero Image
    Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल. File Photo

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। रुड़की समेत कई मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। वहीं, गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने व हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे भीषण गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिलने से तापमान चढ़ रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। खासकर रुड़की, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, कोटद्वार आदि क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- Kedarnath Ropeway के जल्द निर्माण की राह आसान, फाइनेंशियल बिड खुली; अडानी इंटरप्राइजेज ने लगाई सबसे बड़ी बोली!

    तीन दिन से तापमान 37 डिग्री से अधिक

    वहीं, दून में भी लगातार तीन दिन से तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में दिन में गर्मी बेहाल कर रही है। साथ ही सुबह-शाम भी मौसम में गर्माहट आ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर में गर्म हवाएं चल रही हैं। सुबह-शाम मौसम सुहावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है।

    रुड़की में पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

    रुड़की में बुधवार को लू और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल किया है। शहर का दिन का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिल गई।

    सुबह दस बजे के बाद ही धूप की चमक काफी तेज हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद से ही लू चलनी शुरू हो गई। ऐसे में गर्म हवा के थपेड़ों और तीखी धूप ने सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। चिलचिलाती धूप ने लोगों का पसीना निकालने के साथ ही त्वचा को झुलसा दिया।

    यह भी पढ़ें- Chardham Yatra पर आ रहे हैं तो जरूर कर लें ये काम, वरना ऋषिकेश-हरिद्वार से पहले ही लौटा दिए जाएंगे

    गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया। चटक धूप व लू चलने के कारण दोपहर में स्कूल-कालेज से घर जाने वाले छात्रों को परेशानी हुई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 27 अप्रैल तक मौसम साफ एवं शुष्क बना रहेगा।