Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ समेत ऊंची पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। राज्य मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसके साथ राज्य के हिस्सों में कोल्ड डे कंडीशन की भी आंकशका जताई गई है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 07:28 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 04:34 PM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख, सुबह से हो रही बारिश।

जागरण टीम, देहरादून। Uttarakhand Weather Update त्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई। केदारनाथ, तुंगनाथ मद्महेश्वर, हर्षिल, औली समेत ऊंचाई वाले सभी स्थानों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ली। गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बंद हो गया था। हालांकि, फिर कुछ देर बाद हाइवे सुचारू हो गया। राजधानी दून और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से ही तेज गर्जना के साथ जमकर बारिश हुई। इससे कई जगह सड़के पानी-पानी हो गईं और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार से मौसम साफ रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्र में पाला और मैदानों में सुबह व शाम घना कोहरा छाया रहेगा।

loksabha election banner

नजीबाबाद-बुवाखल राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 

कोटद्वार में भी बारिश का दौर जारी है। सुबह करीब सात बजे नजीबाबाद-बुवाखल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार और दुग्गडा के बीच राजमार्ग में पेड़ गिर गया। इस कारण राजमार्ग पर यातायात अभी बंद है। यात्रियों की तरफ से इस संबंध में प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।

मौसम ने सोमवार रात से बदली करवट 

प्रदेश में सोमवार रात से ही मौसम करवट बदलने लगा। केदारनाथ धाम में देर रात से बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है। धाम में आधा फीट से अधिक ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री भी बर्फ से लकदक हैं।

रुद्रप्रयाग जिले के तुंगनाथ, मद्महेश्वर, चोपता, पवाली कांठा और देवरिया ताल में हिमपात की सूचना है। वहीं, चमोली जिले के औली भी सैलानियों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। दूसरी ओर उत्तरकाशी की गंगा घाटी में भी हल्की बर्फ गिरी। 

कुमाऊं में भी मौसम का मिजाज गढ़वाल मंडल की तरह रहा। पिथौरागढ़ जिले में कैलास-मानसरोवर यात्रा के प्रमुख पड़ाव बूंदी से आगे रास्ता बर्फ से पटा हुआ है। सीमा सड़क संगठन की टीम मार्ग से बर्फ हटा रही है। वहीं लिम्पियाधुरा क्षेत्र में स्थित बीआरओ कैंप बर्फ से ढक चुका है। दारमा और जोहार घाटी में भी भारी हिमपात हो रहा है। मौसम में आए बदलाव से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। 

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     18.5     14.0

उत्तरकाशी   19.6     06.5

मसूरी       10.4     04.5

टिहरी       08.2     06.0

हरिद्वार      20.1     16.9    

जोशीमठ    06.3     03.0

पिथौरागढ़   12.3     05.4

अल्मोड़ा    11.6     09.1

मुक्तेश्वर    09.5     06.8  

नैनीताल     10.6     04.0

यूएसनगर    25.0    10.1

चम्पावत     14.5    04.5

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.