विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक शीत प्रकोप जारी, क्या कोहरे से मिल सकती राहत?

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 07 Jan 2024 08:20 AM (IST)

उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक शीत प्रकोप जारी, क्या कोहरे से मिल सकती राहत?
Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक शीत प्रकोप जारी, क्या कोहरे से मिल सकती राहत?

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ तक शीत प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार से मैदानी जनपद हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घने कोहरे से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21. 2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में भी ठंड के कम होने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: 15 साल बाद राजाजी में दिखा दुर्लभ हिरण, ग्रासलैंड बनाने का हुआ फायदा; देखिए तस्वीर

नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने पर देहरादून में खूब कटे चालान, पांच वाहन सीज; उच्च अधिकारियों के वाहनों की भी मिली शिकायत