विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: चटख धूप खिलने से बढ़ेगा तापमान, चोटियों पर पड़ रहे बर्फ के फाहे; पढ़िए मौसम की पूरी डिटेल

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 07 Dec 2023 07:52 AM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। कुछ दिनों तक बारिश की संभावना तो नहीं है लेकिन चोटियों ...और पढ़ें

दिन में चटख धूप और बढ़ा तापमान, चोटियों पर पड़ रहे बर्फ के फाहे
दिन में चटख धूप और बढ़ा तापमान, चोटियों पर पड़ रहे बर्फ के फाहे

HighLights

  1. उत्तराखंड में मौसम हुआ शुष्क
  2. उत्तराखंड में पहाड़ों पर जारी है बर्फबार

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ है और चटख धूप खिल रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि अब धीरे-धीरे पहाड़ों पर भी मौसम सर्द होता जा रहा है। चोटियों पर बर्फबारी तेज हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में उथला कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है।

चंपावत में बढ़ी ठंड

दो दिन पूर्व हुई वर्षा का मौसम पर असर अब भी दिख रहा है। तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। बुधवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लोहाघाट का पारा 0.6 डिग्री, देवीधुरा का 7.1 डिग्री व टनकपुर का 15.8 डिग्री रहा। चंपावत में दिनभर धूप खिली रही। जिससे दिन में ठंड से राहत रही।

ठंड से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन वर्षा की संभावना नहीं है। आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। बारिश नहीं होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत तो मिलेगी।

यह भी पढ़ें: New Year Party: पहाड़ों पर नए साल का जश्न ममाने का मौका, ऑफर के साथ औली के होटल तैयार; लेकिन सावधान...