विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, देहरादून में 40 डिग्री तापमान; मैदानी जिलों में लू का अलर्ट

Published: Fri, 22 May 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, देहरादून में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मैदानी जिलों में लू की चेतावनी जारी की है।

घंटाघर के पास गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवती।जागरण

घंटाघर के पास गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवती।जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देहरादून में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई मैदानी जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जनपद के मैदानी क्षेत्रों समेत उत्तरकाशी के आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Dehradun Clock Tower

विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Dehradun Heatwaves

विभाग का कहना है कि अगले एक से दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

गुरुवार को प्रमुख स्थानों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • देहरादून-40.2
  • मसूरी -30.2
  • जौलीग्रांट- 40.2
  • टिहरी- 30.6
  • रुड़की- 41.8
  • खटीमा- 40.5
  • पंतनगर- 40.4
  • मुक्तेश्वर- 30.4
  • पिथौरागढ़- 33.1

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से तप रहे उत्तराखंड के मैदानी जिले, अगले 48 घंटे लू का रेड अलर्ट

यह भी पढ़ें- सावधान! अगले तीन घंटों में उत्तराखंड के पांच जिलों में गर्मी बरपाएगी कहर, लू का अलर्ट; घरों से न निकलें

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: लू से लाल हुआ दून, पारा 40 पार; हीट वेव को लेकर अलर्ट