विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! अगले तीन घंटों में उत्तराखंड के पांच जिलों में गर्मी बरपाएगी कहर, लू का अलर्ट; घरों से न निकलें

Published: Thu, 21 May 2026 01:45 PM (IST)

उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले तीन घंटों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सावधान अगले तीन घंटों  ( यलो अलर्ट  21 May 2026, 11:47 AM से 21 May 2026, 2:47 PM ) में उत्तराखंड के पांच जिलों में लू कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग द्वारा इसका अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर  में कुछ स्थानों पर डोईवाला, चकराता, लक्सर, रूड़की, कोटद्वार, काशीपुर, रामनगर, किच्छा, खटीमा, लैंसडाउन तथा आस पास के क्षेत्रो में लू चलने की प्रबल संभावना है ।

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है और दिनभर लू के थपेड़े हलकान कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। इससे मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व देहरादून के निचले इलाकों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हीट वेव अलर्ट जारी, आज से इस जिले के सभी स्कूलों में हाफ डे

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हीट वेव का खतरा: प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अस्पतालों में खास इंतजाम

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: लू से लाल हुआ दून, पारा 40 पार; हीट वेव को लेकर अलर्ट