विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather Today: आज फिर करवट ले सकता मौसम, वर्षा और बर्फबारी की हैं संभावना

Published: Sun, 01 Feb 2026 12:16 AM (IST)

Uttarakhand Weather Forecast मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम करवट ले सकता है। देहरादून, ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।

Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. देहरादून सहित छह जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा संभव

  2. 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के संकेत

  3. पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ेगी, तापमान में गिरावट

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के तेवर बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी रविवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के आसार हैं, जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

मौसम में इस बदलाव से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने और तापमान में आंशिक गिरावट आने के संकेत हैं।

तेज धूप ने छुड़ाए पसीने, पारे में उछाल

प्रदेश में मौसम दोहरे मिजाज में नजर आ रहा है। मैदानी से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिलने से दिन के समय तपिश महसूस की जा रही है।

देहरादून समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम बने रहने के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी भी कायम है। दून का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो कि करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: सक्रिय हो रहा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हो सकती है पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी

यह भी पढ़ें- Auli में तापमान पहुंचा -5 डिग्री, जम गई झील; फरवरी के दूसरे सप्ताह में नेशनल गेम्स के साथ होगा औली कार्निवाल