विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Auli में तापमान पहुंचा -5 डिग्री, जम गई झील; फरवरी के दूसरे सप्ताह में नेशनल गेम्स के साथ होगा औली कार्निवाल

Published: Sat, 31 Jan 2026 10:24 PM (IST)

औली में तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे झील जम गई है और ढलानें बर्फ से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. औली में तापमान माइनस पांच डिग्री, झील जमी

  2. फरवरी में नेशनल गेम्स और औली कार्निवल एक साथ।्र

  3. पर्यटन विभाग ने आयोजनों की रणनीति बनाई

संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। बर्फ से लकदक औली पर्यटकों के साथ स्की प्रेमियों की पहली पसंद बन हुई है। इन दिनों औली का तापमान माइनस पांच डिग्री तक पहुंच रहा है। यहां स्थित झील भी जमी गई है।

वहीं, औली की दक्षिणमुखी ढलानों में पर्याप्त बर्फ होने के चलते पर्यटन विभाग ने यहां नेशनल गेम्स के साथ कार्निवल के आयोजन की भी रणनीति बनाई है। पर्यटन सचिव ने बताया कि इन दोनों आयोजनों को एक साथ करने पर सहमति बनी है। हालांकि, अभी फरवरी द्वितीय सप्ताह में आयोजन कराने को लेकर मंथन चल रहा है।

पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल ने औली में नेशनल विंटर गेम्स के आयोजन को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन), पर्यटन विभाग व विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ राजधानी देहरादून में बैठक की। बैठक में औली में नेशनल विंटर गेम्स के साथ औली कार्निवल के आयोजन का निर्णय लिया गया।

बैठक में चर्चा के बाद तय हुआ कि फरवरी दूसरे सप्ताह में यह आयोजन कराया जाएगा। इसकी तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी।

बैठक में शामिल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, सचिव राकेश रंजन व स्की कोच अजय भट्ट ने सुझाव दिया कि नेशनल गेम्स का आयोजन फरवरी के दूसरे सप्ताह में किया जाना चाहिए, क्योंकि इस खेल में देश के अलग-अलग राज्यों से स्की टीम शामिल होती हैं। लिहाजा, प्रदेशों की फेडरेशनों को समय पर जानकारी भी दी जानी है।

निर्णय लिया गया कि औली कार्निवल के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित किया जाएगा। जीएमवीएन व पर्यटन अधिकारियों ने कहा कि औली कार्निवल के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। साथ ही नेशनल गेम्स के लिए नंदा देवी स्की स्लोप में पर्याप्त बर्फ है। पर्यटन सचिव ने कहा कि औली कार्निवल व नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को आयोजन की तैयारियों में जुट जाने को कहा। बताया गया कि जल्द औली में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित होगी। इस अवसर पर जीएमवीएन के जीएम, रोपवे प्रबंधक दीपक डिमरी, गढ़वाल मंडल के मुख्य स्की प्रशिक्षक कमल किशोर डिमरी आनलाइन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- औली में बर्फबारी से बेसहारा मवेशियों पर संकट, चारे की किल्लत

यह भी पढ़ें- Weather Update: बदरीनाथ में हुई ताजा बर्फबारी, औली में लगी सैलानियों की भीड़