विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: बदरीनाथ में हुई ताजा बर्फबारी, औली में लगी सैलानियों की भीड़

Published: Fri, 30 Jan 2026 08:57 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम बदलने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई। औली में पर्यटकों की भारी भीड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हुई बर्फबारी

  2. औली में पर्यटकों की भारी भीड़, पर्यटन कारोबार गुलजार

  3. पर्यटक स्कीइंग, घुड़सवारी और ट्रेकिंग का आनंद ले रहे

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं चमोली जिले में भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों में बर्फबारी हुई।

वहीं औली में पर्यटकों का तांता लगा है। बर्फ के बीच औली में पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबार के भी अच्छे दिन लौट आए हैं। औली तक सड़क मार्ग भी सुचारु होने से पर्यटक सीधे औली पहुंच रहे हैं। पर्यटक औली में ठंड का उत्सव मनाकर खासे उत्साहित हैं।

चमोली जिले में चटक धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से निजात मिली है। चोपता हाइवे भी धौतीधार से चोपता तक सुचारु होने से पर्यटकों ने राह आसान हो गई है। हालांकि अभी भी नीति मलारी हाइवे मलारी से आगे व बदरीनाथ हाइवे हनुमानचट्टी से आगे बर्फ से बंद हैं।

पर्यटन स्थल औली में पर्यटकों की आवाजाही बनी है। पर्यटक औली की बर्फीली ढलानों में फन स्कीइंग, घुडसवारी,स्नो स्कूटर की सवारी के साथ चियर लिफ्ट का मजा ले रहे हैं। ज्योतिर्मठ व औली क्षेत्र में बर्फ होने के चलते पर्यटक दिनभर धूप में औली की बर्फीली ढलानों में चल रहे हैं। साथ ही औली से गौरसों तक के बीच ट्रेकिंग को लेकर पर्यटकों में उत्साह है।

होटल कारोबारी अजय भट्ट का कहना है कि औली की सुंदरता बर्फबारी के बाद निखरने से पर्यटक यहां डेरा डालकर स्कीइंग ट्रेकिंग के साथ प्रकृति का आनंद ले रहे हैं। कहा कि औली में लगातार पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: फिर बदला मौसम, हल्द्वानी में छाए बादल; बर्फबारी पर आया अपडेट

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद पारंपरिक बर्फ की चाट का अनोखा स्वाद, जाएं तो जरूर करें फरमाइश