उत्तराखंड में बदला मौसम: हरिद्वार-बागेश्वर में झमाझम बारिश, पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी... आज तीन जिलों में अलर्ट
उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा, पहाड़ से मैदान तक बारिश और उच्च हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई।
HighLights
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश और बर्फबारी हुई
हरिद्वार, बागेश्वर सहित कई जिलों में झमाझम वर्षा दर्ज की गई
देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। पहाड़ से मैदान तक आसमान में बादल मंडराते रहे और कई इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं। प्रदेश के उच्च हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी भी हुई।
मौसम अपडेट
- बारिश के दौरान कोटद्वार में देवी रोड पर गिरा पेड़।
- बाजपुर में भारी ओलावृष्टि।
- हल्द्वानी में माैसम खराब। बादल छाए।
- बाजपुर में भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ धान की फसल को भारी नुकसान, आवागमन प्रभावित।
- शुक्रवार को हरिद्वार, रुड़की, लक्सर क्षेत्र में बारिश हुई।
- कोटद्वार में मूसलधार बारिश।
- हरिद्वार और आसपास क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा के साथ ओलावृष्टि।
- चमोली में बारिश।
- हेमकुंड में भारी बर्फबारी। 400 यात्री रोके।
- चंपावत में घने बादल छाए। बारिश शुरू।
- रानीखेत में बूंदाबादी के बाद धूप खिली। हल्के बादल भी हैं।
- अल्मोड़ा में कोहरा संग मध्यम धूप खिली है।
- भारत नेपाल सीमा पर जौलजीबी में हो रही भारी ओलावृष्टि।
- नैनीताल में बारिश शुरू।
- पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों में वर्षा, उच्च हिमालय में हिमपात।
यह भी पढ़ें- बर्फ से ढकी उत्तराखंड की चोटियां, पिथौरागढ़ में उच्च हिमालय में बर्फबारी... झमाझम बरसे बदरा
आज भारी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदले मिजाज से पारे में भी गिरावट आई है और सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है।
