यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना, लुढ़क सकता है तापमान; इन जगहों पर छाए रहेंगे बादल
Uttarakhand Weather Update मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को चमोली रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपदों ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
- मैदानों में खिली रह सकती है चटख धूप
- अधिकतम तापमान के घटने का अनुमान
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आने वाले सप्ताह में गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जनपदों में वर्षा व चारधाम सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। दून समेत मैदानी क्षेत्र में धूप खिली रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।
मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहने से तापमान में बढ़त
वहीं शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रहने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून में गुनगुनी धूप खिली रहने के कारण दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन जगहों पर इतना रहा तापमान
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 07.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 09.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, बर्फबारी से गलन बढ़ी; बारिश को लेकर आया अपडेट
यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather Update: देहरादून में मौसम शुष्क, न्यूनतम पारे में गिरावट के आसार; पहाड़ों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड
यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में खिले रहेंगे धूप, जानें अपने शहर का मौसम...
