उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी का क्रम जारी, आठ जिलों में यलो अलर्ट... देहरादून में छाया अंधेरा
उत्तराखंड में लगातार वर्षा और बर्फबारी जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित आठ ...और पढ़ें
HighLights
उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी से तापमान में गिरावट
आठ जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
देहरादून में आंधी-बारिश से अचानक अंधेरा
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। दो दिन से उच्च हिमालय में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा का क्रम बना है। इससे तापमान में कमी आई है। बुधवार को दोपहर बाद अचानक अंधेरा छा गया और आंधी के साथ बारिश भी हुई।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।
उच्च हिमालय में बर्फबारी जारी रह सकती है। अगले तीन दिन उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में झमाझम बारिश के साथ आठ जिलों में यलो अलर्ट
