विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में रविवार को पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, सोमवार से बढ़ेगी ठंड

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:12 PM (IST)

उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पांच पर्वतीय जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना।

  2. 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात के आसार।

  3. सोमवार से मौसम शुष्क, सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों के 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हवाएं चल रही हैं। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ठंडा बना हुआ है। दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिलने से तापमान में गर्माहट महसूस हो रही है।

हालांकि, दोपहर बाद चलने वाली हवाओं से तपिश से कुछ राहत मिल रही है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

दिन में तेज धूप खिलने से गर्माहट बनी रह सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को ऊंचाई वाले इलाकों के मौसम पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 28.8, 15.0
पंतनगर, 29.6, 16.0
मुक्तेश्वर, 20.8, 8.0
नई टिहरी, 22.0, 8.0

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जलस्रोतों की गणना जारी स्प्रिंग एटलस से होगा संरक्षण, जनवरी से अब तक 46,358 जलस्रोतों की हुई गणना

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 2440 गांवों में सिविल पुलिस विस्तार का प्रस्ताव अटका, नौ थाने और 44 चौकियां खोलने की है तैयारी