विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather Today: देहरादून-उत्तरकाशी में भारी बारिश, 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:10 AM (IST)

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ रहा है, जिसके चलते अगले दो दिनों तक ...और पढ़ें

उत्तराखंड में अगले दो दिन बदल सकता है मौसम का मिजाज। जागरण

उत्तराखंड में अगले दो दिन बदल सकता है मौसम का मिजाज। जागरण

HighLights

  1. 11 जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट।

  2. देहरादून और उत्तरकाशी में तीव्र वर्षा की संभावना।

  3. पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव के आसार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से बढ़ रही तपिश के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून और उत्तरकाशी में तीव्र वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को भी पांच जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं, शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी प्रकरण, न्याय के लिए हर स्तर पर मजबूती से खड़ी रही धामी सरकार

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- गुच्चुपानी चौक पर शराब पीने और रास्ता रोकने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, क्रॉस मुकदमा दर्ज