विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुच्चुपानी चौक पर शराब पीने और रास्ता रोकने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, क्रॉस मुकदमा दर्ज

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:31 PM (IST)

देहरादून के गुच्चुपानी चौक पर खुले में शराब पीने और गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। गुच्चुपानी चौक पर सड़क पर खुले में शराब पीने और रास्ता देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।इस दौरान दोनों में खूब मारपीट की गई। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस ने शिकायत पर क्रास मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष ने कई युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरे पक्ष के युवक ने विवाद के दौरान बीच-बचाव कराने पहुंचने पर मारपीट का आरोप लगाया है।

गाली-गलौज करते हुए मारपीट

पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक पक्ष के सुमीत सैन ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह गुच्चुपानी से अनारवाला के विजयपुर में अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गुच्चुपानी चौक पर कुछ लोग सड़क पर शराब पी रहे थे।

आरोप है कि घर जाने के लिए गाड़ी हटाकर रास्ता देने को कहा तो राजीव गुरुंग, आनंद गुरुंग, शिवा, सत्यम, मोहित शर्मा, मोहन और आकाश समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में ललित के सिर में चोट आई।

उधर, दूसरे पक्ष के सत्यम गुरुंग ने भी इस मामले में शिकायत की। उन्होंने बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। विवाद को शांत कराने के लिए वह पहुंचा तो सुमीत सैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि विवाद में वह बीच-बचाव कराने पहुंचे थे