विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: आज देहरादून समेत पांच जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Published: Sun, 29 Sep 2024 08:28 AM (IST)

मानसून इसी सप्ताह उत्तराखंड से विदा लेगा लेकिन उससे पहले कुछ जनपदों में अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती ...और पढ़ें

सोमवार को मौसम खुलने का आसार है। जागरण
सोमवार को मौसम खुलने का आसार है। जागरण

HighLights

  1. बागेश्वर,पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग व चमोली में होगी तेज वर्षा
  2. सोमवार से प्रदेश में मौसम खुलने की संभावना बन रही है : निदेशक

जागरण संवाददाता, देहरादून। मानसून उत्तराखंड से इसी सप्ताह विदा हो सकता है, लेकिन उससे पहले कुछ जनपदों में अगले दो दिन एक से दो दौर भरी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को कुमांऊ मंडल के बागेश्वर व पिथौरागढ़ और गढ़वाल मंडल के देहरादून, रुद्रप्रयाग व चमोली जनपदों में भारी वर्षा हो सकती है।

इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जनपदों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

शुक्रवार रात आठ बजे से प्रारंभ हुई भारी वर्षा करीब 12 बजेतक जारी रही। इस बीच दून के झाझरा में 72.2 मिमी और आशारोड़ी में 71.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। शनिवार दोपहर को भी शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। लेकिन कुछ देर बाद धूप भी खिली रही।

इसे भी पढ़ें-दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे हार्ट पेशेंट के लिए AIIMS Rishikesh की खास पहल, ड्रोन से पहुंचाई दवाएं

इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 29.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 19.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधि 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें-अब पासपोर्ट बनवाने को नहीं लगाने होंगे चक्‍कर, आपके घर पहुंचेगा 'Passport Office'

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को पांच जनपदों में रविवार को भारी वर्षा हो सकती है। आगे सोमवार से एक बार फिर मौसम खुलने की संभावना बनी है।