विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे हार्ट पेशेंट के लिए AIIMS Rishikesh की खास पहल, ड्रोन से पहुंचाई दवाएं

Published: Sat, 28 Sep 2024 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2024 07:58 PM (IST)

AIIMS Rishikesh एम्स ऋषिकेश ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले हृदय रोगियों के लिए ...और पढ़ें

AIIMS Rishikesh: चंबा ब्लाक तक पहुंचने में ड्रोन को 30 मिनट का समय लगा. Jagran
AIIMS Rishikesh: चंबा ब्लाक तक पहुंचने में ड्रोन को 30 मिनट का समय लगा. Jagran

HighLights

  1. विश्व हृदय दिवस से एक दिन पूर्व एम्स ऋषिकेश में ड्रोन से हृदय रोगियों के लिए चंबा पहुंचाई दवाएं
  2. चंबा ब्लाक तक पहुंचने में ड्रोन को लगा 30 मिनट का समय

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। AIIMS Rishikesh: विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश ने दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे हृदय रोगियों के लिए चंबा में दवाएं पहुंचाकर खास पहल की। ड्रोन में रक्तचाप व मधुमेह की दवाएं भेजी गई।

शुक्रवार को एम्स के हेलीपैड से 10 किलोग्राम का पेलोड दवाओं के साथ टिहरी के चंबा ब्लाक में भेजा गया। 5,600 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित चंबा ब्लाक तक पहुंचने में ड्रोन को 30 मिनट का समय लगा। ड्रोन संचालन टीम ने यह दवाएं स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई, जिसे दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे हृदय रोगियों तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बर्फ की मात्रा 30 सालों में 36.75 प्रतिशत घटी, गर्मी के प्रभाव से स्नो लाइन भी सरक रही ऊपर

दुर्गम व अधिक ऊंचाई वाले स्थान में दवाई पहुंचाना बड़ी सफलता

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि विषम परिस्थितियों में चिकित्सा रेस्क्यू में ड्रोन काफी मददगार साबित हो रहे हैं। चंबा जैसे दुर्गम व अधिक ऊंचाई वाले स्थान में दवाई पहुंचाना बड़ी सफलता है। भविष्य में ड्रोन के उपयोगों में वृद्धि की जाएगी।

सीएफएम विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डा. प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में कई मौतों का कारण दवाओं का समय पर नहीं मिलना होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई बार बीपी व शुगर की दवाओं की कमी देखी जाती है, क्योंकि मार्ग अवरूद्ध होने के कारण संपर्क टूट जाता है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में ड्रोन जीवनदायिनी की भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में जमीन खरीदने वालों के लिए सीएम धामी का फरमान, ध्‍यान दें! चतुराई में कहीं लग न जाए चूना