Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में सुस्त पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकती बर्फबारी

Uttarakhand Weather News उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सुस्त पड़ने के कारण वर्षा नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Thu, 24 Nov 2022 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 10:57 PM (IST)
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में सुस्त पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकती बर्फबारी
दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather News उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सुस्त पड़ने के कारण वर्षा नहीं हो रही है।

loksabha election banner

कुछ दिन मौसम रहेगा सामान्य

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में सुबह-शाम बढ़ रही ठंड के बीच दिन में चटख धूप राहत दे रही है।

ऐसे में तापमान भी सामान्य से कुछ अधिक पहुंच गया है। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों गिरी बर्फ भी पिघल गई है। दिन में चटख धूप में सर्दी से राहत है।

तापमान में आ सकती है मामूली गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बेहद कम हो गई है। जिससे वर्षा और बर्फबारी नहीं हो रही है। अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

ठंड बढ़ने के साथ ही निगम ने शुरू की अलाव की तैयारी

मौसम में ठंड बढ़ने लगी है। इसको लेकर नगर निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। निगम शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए लकड़ी का टेंडर किया गया है। साथ ही, रैन बसेरे को भी ठीक कराया जा रहा है।

सर्दियों के शुरू होने से अब रात के समय खुले आसमान के नीचे रात बिताने वालों की मुश्किलें बढ़ गई है। लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम अलाव की व्यवस्था शुरू कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने लकड़ी के लिए टेंडर जारी किए हैं।

दिसंबर में अलाव शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा नगर निगम के रैन बसेरा की भी सूरत सुधारी जा रही है। वहां साफ-सफाई कराई जाएगी। साथ ही, बिस्तर की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि अलाव के लिए टेंडर जारी किया जा रहा है। वन विभाग से लकड़ी के रेट मांगे गए हैं। इसी रेट पर लकड़ी खरीदी जाएगी। रैन बसेरा में बिस्तर लगवाए जा रहे हैं। ताकि रात के समय बेसहारा लोग यहां विश्राम कर सकें।

50 से अधिक स्थानों पर जलाए जाते हैं अलाव

रुड़की: शहर में नगर निगम की ओर से सभी 40 वार्ड में अलाव जलाए जाते हैं। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थल जैसे रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर भी निगम अलाव की व्यवस्था कराता है। 50 से अधिक स्थान अलाव के लिए चिह्नित किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.