विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: आज करवट ले सकता है मौसम, देहरादून में बारिश के आसार

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 08 Jan 2024 07:52 AM (IST)

Uttarakhand Weather News देहरादून में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है और शीतकाल में वर्षा न के बराबर हो रही ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Update: आज करवट ले सकता है मौसम, देहरादून में बारिश के आसार
Uttarakhand Weather Update: आज करवट ले सकता है मौसम, देहरादून में बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में बीते चार नवंबर के बाद वर्षा नहीं हुई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कमोबेश यही आलम रहा। लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है और शीतकाल में वर्षा न के बराबर हो रही है।

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद है। प्रदेश में चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, बीते कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला परेशानी का सबब बना हुआ है। अगले कुछ दिन पारे में भी गिरावट आने की आशंका है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में पाले की मार से भी जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, आज शाम से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे मंगलवार को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

इससे न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बीते एक माह से अधिक समय से वर्षा दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, अभी हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: 'जनता के साथ अन्याय करने वाले निकाल रहे न्याय पदयात्रा', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कांग्रेस पर कटाक्ष

Dehradun News: 12 वर्ष से फरार चल रहा हत्यारोपित जालंधर से गिरफ्तार, देहरादून में की थी ट्रांसपोर्टर की हत्या