48 घटे बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम: उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग सहित चार जिलों में बारिश-बर्फबारी, ताजा अपडेट
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय ...और पढ़ें

Uttarakhand weather: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
उत्तराखंड में अगले दो दिन शुष्क मौसम, दिन में गर्माहट।
शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलेगा।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में हल्की बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप खिलने से गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में भी बड़ा अंतर बना हुआ है। रात के समय कुछ स्थानों पर हल्की ओस गिरने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। हालांकि, शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं।
आज के मौसम का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिन भी प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के आसार हैं। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिली रह सकती है,जबकि सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ सकता है।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 30.0, 15.0
- पंतनगर, 31.2, 14.8
- मुक्तेश्वर, 23.0, 10.6
- नई टिहरी, 22.8, 0.9
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
शुक्रवार से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा अथवा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में, विशेषकर 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर, हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
