विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather : चारधाम समेत हिमालय की चोटियों पर जोरदार बर्फबारी, गंगोत्री राजमार्ग बंद

Published: Sat, 24 Feb 2024 08:21 PM (IST)

पिथौरागढ़ में बर्फबारी से चार दिन से अवरुद्ध चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-लिपुलेख राजमार्ग को आज भी नहीं खोला जा सका। सीमा सड़क संगठन की टीम राजमार्ग से बर्फ हटाने के काम में जुटी है। राज्य के उच्च हिमालय के गांवों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम ¨सह के अनुसार रविवार से अगले दो-तीन दिन बर्फबारी का क्रम तेज हो सकता है।

Uttarakhand Weather : चारधाम समेत हिमालय की चोटियों पर जोरदार बर्फबारी, गंगोत्री राजमार्ग बाधित
Uttarakhand Weather : चारधाम समेत हिमालय की चोटियों पर जोरदार बर्फबारी, गंगोत्री राजमार्ग बाधित

जागरण संवाददाता, देहरादून : उत्तराखंड के चार धाम व हेमकुंड साहिब समेत हिमालय के उच्च इलाकों में शनिवार को जोरदार बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की से आगे बाधित हो गया है। निचले क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हुई है।

चीन सीमा को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद

पिथौरागढ़ में बर्फबारी के कारण चार दिन से अवरुद्ध चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-लिपुलेख राजमार्ग को आज भी नहीं खोला जा सका। सीमा सड़क संगठन की टीम राजमार्ग से बर्फ हटाने के काम में जुटी है। राज्य के उच्च हिमालय के गांवों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम ¨सह के अनुसार, रविवार से अगले दो-तीन दिन बर्फबारी का क्रम तेज हो सकता है। निचले क्षेत्रों में वर्षा का भी पूर्वानुमान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।