विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में माइनस में पहुंचा तापमान, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान; जानिए मौसम का हाल

Published: Tue, 30 Jan 2024 07:43 AM (GMT+05:30)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम का अजीबो-गरीब हाल देखने को मिल रहा है। दून में रविवार को आंशिक बादल मंडराते ...और पढ़ें

उत्तराखंड में माइनस में पहुंचा तापमान, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान; जानिए मौसम का हाल
उत्तराखंड में माइनस में पहुंचा तापमान, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान; जानिए मौसम का हाल

HighLights

  1. उत्तराखंड में बढ़ जाएगी ठंड
  2. पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना

जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को धता बताते हुए उत्तराखंड में मौसम का अजीबो-गरीब रंग दिखा रहा है। कभी बादलों के बीच वर्षा की उम्मीद जग रही है तो कभी चटख धूप खिलने से पारे में इजाफा।

दून में रविवार को आंशिक बादल मंडराते रहे, लेकिन सोमवार को आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग की ओर से आज आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

धूप से मिली ठंड से राहत

सोमवार को धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि, अब अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है। दून में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही सुबह हल्का कुहासा रह सकता है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। जबकि, बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

यहां हो सकता है हिमपात

वहीं, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Snowfall: औली में भी बर्फ नहीं! अब Skiing Championship 2024 पर मंडराने लगा खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।