विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: पहाड़ी घाटियों से लेकर मैदानी इलाकों तक... उत्तराखंड में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:00 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार ...और पढ़ें

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

  2. दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ेगा।

  3. पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में हल्का कोहरा छाने की संभावना।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में दिन के समय चटख धूप खिल रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम इसी प्रकार बने रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम में आए बदलाव के बीच प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।

शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 29.1 16.4
पंतनगर 30.6 17.7
मुक्तेश्वर 18.4 9.8
नई टिहरी 20.8 9.1

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: भारी बर्फबारी से गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, दोबारा शुरू होने की संभावना कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।