विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में बादलों का डेरा, चोटियों पर बर्फबारी के आसार- बढ़ सकती है ठंड

Published: Sun, 10 Mar 2024 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:24 AM (IST)

आगामी 13 व 14 फरवरी को चोटियों पर भारी हिमपात और निचले इलाकों में गरज के साथ वर्षा-ओलावृष्टि की आशंका ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में बादलों का डेरा, चोटियों पर बर्फबारी के आसार
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में बादलों का डेरा, चोटियों पर बर्फबारी के आसार

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। हालांकि, अभी कहीं वर्षा होने की सूचना नहीं है। चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया है। अगले दो दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है।

जबकि, आगामी 13 व 14 फरवरी को चोटियों पर भारी हिमपात और निचले इलाकों में गरज के साथ वर्षा-ओलावृष्टि की आशंका है। रविवार को दून में सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते रहे। हालांकि, दिनभर कहीं वर्षा नहीं हुई। देर रात तक वर्षा के आसार बने रहे। मसूरी-धनोल्टी समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी बादलों का डेरा रहा। चोटियों पर कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

बादलों के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड भी कम हो गई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में वर्षा-बर्फबारी के एक से दो दौर की संभावना बन रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व चोटियों पर हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर धूप खिलने के आसार है।