Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर करवट बदल सकता है मौसम, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के आसार

उत्तराखंड में एकबार फिर मौसम रंग बदल सकता है। बुधवार से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 08:23 PM (IST)
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर करवट बदल सकता है मौसम, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के आसार

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में दो दिन से मौसम साफ है, लेकिन बुधवार से यह फिर रंग बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही बारिश भी हो सकती है। इस बीच केदारनाथ में पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

मंगलवार को सुबह से पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप रही। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात भी सुचारु रहा। दूसरी ओर 75 श्रमिकों ने केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया है। यह दल सोमवार को वहां भेजा गया। मौसम खराब होने के कारण 13 मार्च को सभी श्रमिकों को गौरीकुंड बुला लिया गया था। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम का यह मिजाज शुक्रवार तक बना रहेगा।

पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे मजदूर 

केदारनाथ पैदल मार्ग में बर्फ हटाने का कार्य शुरू हो गया है। वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के 75 मजदूर बर्फ हटाने में जुट गए हैं। मौसम सही रहा तो 12 दिन में बर्फ केदारनाथ तक हटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के आधार पर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

मौसम ठीक होने पर गत सोमवार को 48 मजदूरों की टीम फिर से लिनचोली के लिए रवाना हुई थी, मंगलवार से फिर 27 मजदूर ओर रवाना हुए, सभी  बर्फ हटाने के कार्य में जुट गए हैं। छोटी लिनचोली तक बर्फ पूरी तरह पैदल मार्ग से हटा दी गई है, जबकि बड़ी लिनचोली से एक किमी पहले तक बर्फ हटाई जानी है। अभी छह किमी पैदल मार्ग से बर्फ हटाई जानी शेष है, यहां लगभग पांच फीट बर्फ जमी है, लिनचोली से केदारनाथ तक पूरे मार्ग पर चार से पांच फीट बर्फ जमी है। वहीं, गौरीकुंड से भीमबली तक पैदल मार्ग लगभग पूरी तरह साफ है।

यह भी पढ़ें: Wttarakhand Weather: दून और मसूरी में धूप के बावजूद तापमान सामान्य से कम

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून    27.7        9.9

उत्तरकाशी  18.7        7.8

मसूरी      14.6         6.9

टिहरी      18.2         7.2

हरिद्वार     26.4        11.4

जोशीमठ   13.3         2.6

पिथौरागढ़  20.2         5.6

अल्मोड़ा   18.3         6.5

मुक्तेश्वर   17.5         4.8    

नैनीताल    17.0         8.0

यूएसनगर   28.0        9.6

चम्पावत    16.4        5.5

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: देहरादून और मसूरी में तीन दिन बाद मौसम ने दी राहत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.