यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Vidhansabha Monsoon Session: गैरसैंण में पांच अगस्त से हो सकता है सत्र, आज कैबिनेट की बैठक में लग सकती है मुहर
Uttarakhand Vidhansabha Monsoon Session विधानसभा का मानसून सत्र पांच अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में संभावित है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पिछले वर्ष मार्च में बजट सत्र के बाद से विधानसभा का कोई सत्र नहीं हुआ है। नियमानुसार एक के बाद दूसरा सत्र छह माह से पहले कराया जाना आवश्यक है। इसे देखते हुए 29 अगस्त से पहले विधानसभा का सत्र होना है।

HighLights
- कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में लग सकती है सत्र की तिथि और अवधि पर मुहर
- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में गत वर्ष के बाद नहीं हुआ विधानसभा का कोई सत्र
राज्य ब्यूरो, जागरण
दूसरा सत्र छह माह से पहले कराया जाना आवश्यक