विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश, 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा सदन

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
Published: Tue, 06 Feb 2024 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 06 Feb 2024 11:54 AM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश कर ...और पढ़ें

Uttarakhand UCC: समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड विधानसभा में पेश, लगे 'जय श्री राम' के नारे
Uttarakhand UCC: समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड विधानसभा में पेश, लगे 'जय श्री राम' के नारे

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश कर दिया है। इसके साथ ही आज का दिन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के लिए यादगार बन गया है।

सदन में लगाए गए "जय श्री राम" के नारे

देहरादून में सीएम धामी द्वारा राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश करने के बाद राज्य विधानसभा के अंदर विधायकों द्वारा "वंदे मातरम और जय श्री राम" के नारे लगाए। विपक्ष के हंगामें के बीच सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण: शिव अरोड़ा

उत्तराखंड विधानसभा में पेश किए गए यूसीसी बिल पर उत्तराखंड बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा का कहना है, ''यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है। यूसीसी से बड़ी खुशी क्या हो सकती है? यह लोगों को समान अधिकार देता है। सीएम धामी ने आज इसे पेश कर दिया है।