विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली पर घर जाने वालों को उत्तराखंड परिवहन निगम ने दी बड़ी राहत, फुल टिकट बुकिंग के बीच चलाएगी 200 अतिरिक्त बसें

By Ankur AgarwalEdited By: riya.pandey
Published: Sun, 29 Oct 2023 02:45 PM (IST)

अगर आप दीपावली की छुट्टियां मनाने घर जा रहे हैं और आपने ट्रेन का रिजर्वेशन या बस में आनलाइन सीट ...और पढ़ें

दीपावली के अवसर पर उत्तराखंड परिवहन निगम चलाएगी 200 अतिरिक्त बसें
दीपावली के अवसर पर उत्तराखंड परिवहन निगम चलाएगी 200 अतिरिक्त बसें

जागरण संवाददाता, देहरादून। अगर आप दीपावली की छुट्टियां मनाने घर जा रहे हैं और आपने ट्रेन का रिजर्वेशन या बस में आनलाइन सीट बुक नहीं कराई तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल, ट्रेनों में रिजर्वेशन की वेटिंग 300 पार पहुंच गई है और बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग फुल हो चुकी है। ट्रेनों में पूरा लोड साधारण बोगी व बसों में साधारण सेवा पर रहेगा।

स्थिति को देखकर उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) ने 200 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। दीपावली पर घर जाने वालों की भीड़ शुक्रवार शाम यानी 10 नवंबर से बढ़ेगी। ऐसे में सीटों को लेकर इस बार भी स्थिति विकट हो सकती है।  दीपावली पर इस बार सीधे पांच दिन की छुट्टी मिल रही है।

वीकेंड पर त्योहार पड़ने से पहले ही बुक हो चुकी हैं सीटें

दरअसल, 11 नवंबर को माह का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी सरकारी कार्यालयों व अधिकांश शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। फिर 12 नंबवर यानी रविवार को दीपावली है और अगले तीन दिन 15 नवंबर तक भाईदूज के कारण अवकाश है। ऐसे में अपने घर जाने वालों ने ट्रेनों में कई माह पहले रिजर्वेशन करा लिया था तो परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वाल्वो, एसी और आनलाइन टिकट बुकिंग से जुड़ी साधारण बसों के टिकट भी बुक हो चुके हैं। ऐसे में परिवहन निगम की ओर से लंबी दूरी की अन्य साधारण बसों के टिकट आनलाइन बुक करने शुरू कर दिए हैं।

दून से रवाना होने वाली सभी ट्रेनों की वेटिंग लंबी

दून से रवाना होने वाली सभी ट्रेनों की वेटिंग लंबी होती जा रही है। रेलवे की ओर से साधारण टिकटों के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर लगाने की बात कही जा रही है। ट्रेनों की संख्या कम है और जाने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में है। ट्रेनों में सर्वाधिक भीड़ पूर्वांचल और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की रहती है।

यह भी पढ़ें - Dehradun: त्योहारों के चलते पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनों की सीटें हुई पैक, वेटिंग लिस्ट 200 के पार; ये रूट हैं खाली

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Divas: अगले माह उत्तराखंड के दौरे पर आ रही राष्ट्रपति मुर्मू, राज्य के स्थापना दिवस समारोह में लेंगी भाग