विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Divas: अगले माह उत्तराखंड के दौरे पर आ रही राष्ट्रपति मुर्मू, राज्य के स्थापना दिवस समारोह में लेंगी भाग

By Vikas gusainEdited By: riya.pandey
Published: Sun, 29 Oct 2023 02:09 PM (IST)

President Droupadi Murmu Uttarakhand Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले माह उत्तराखंड (Uttarakhand) के दौरे पर आ रही हैं। वह नौ ...और पढ़ें

उत्तराखंड के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
उत्तराखंड के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

HighLights

  1. अगले माह उत्तराखंड के दौरे पर आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  2. उत्तराखंड के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राज्य ब्यूरो, देहरादून। President Droupadi Murmu Uttarakhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) अगले माह उत्तराखंड (Uttarakhand) के दौरे पर आ रही हैं। वह नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह में भी भाग लेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इसकी पुष्टि की।

राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर होगा, जब स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।  राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी। शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। उधर, बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति इससे पहले हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय अथवा पंतननगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग ले सकती हैं।

आठ नवंबर को है एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि का 11वां दीक्षा समारोह

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षा समारोह आगामी आठ नवंबर को विवि चौरास परिसर के आडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) दीक्षा समारोह की मुख्य अतिथि हैं। विश्वविद्यालय इस बार सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र थीम पर दीक्षा समारोह को आयोजित कर रहा है।

कुलपति सचिवालय में गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने दीक्षा समारोह को लेकर कहा कि विश्वविद्यालय और संपूर्ण गढ़वाल क्षेत्र के लिए यह बहुत सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के आमंत्रण को स्वीकार कर विश्वविद्यालय दीक्षा समारोह में आतिथ्य का अवसर भी दिया।

कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति डा. योगेंद्र नारायण की अध्यक्षता में होने वाले इस दीक्षा समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) भी मौजूद रहेंगे। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि आठ नवंबर को दीक्षा समारोह के कार्यक्रम लगभग 55 मिनट के अंतर्गत संपन्न होंगे। इसमें विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

पीएचडी की भी दी जाएगी दीक्षा

इस अवसर पर पीएचडी की दीक्षा भी दी जाएगी। दीक्षा समारोह के समन्वयक प्रो. वाइपी रैवानी ने कहा कि 11वां दीक्षा समारोह कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के कार्यकाल में छठवां लगातार आयोजित होने वाला दीक्षा समारोह भी है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा ने हर वर्ष दीक्षा समारोह आयोजित किए। सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र इस दीक्षा समारोह की थीम भी है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लोगों के लिए खुशखबरी, देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना का निर्माण शुरू, पढ़ें कब तक बनकर होगा तैयार

इस अवसर पर रहे मौजूद

इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, चीफ प्राक्टर प्रो. बीपी नैथानी, मीडिया समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल और मीडिया समिति के सदस्य डा. कपिल पंवार, डा. साकेत भारद्वाज, आशुतोष बहुगुणा भी इस अवसर पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना, लुढ़क सकता है तापमान; इन जगहों पर छाए रहेंगे बादल