विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ धाम डीजे विवाद पर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री का अजीब बयान, शंख जानवर की हड्डी

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:13 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बदरीनाथ में शंख न बजाने संबंधी बयान पर निशाना साधा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज. File Photo

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। बदरीनाथ धाम में शंख न बजाने को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कथित बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि शंख हड्डी नहीं, बल्कि समुद्र में पाए जाने वाले घोंघे जैसे नरम जीव का कैल्शियम कार्बोनेट से बना बाहरी खोल है। उन्होंने कहा कि शंख का सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व है और मंदिरों में पूजा-अर्चना में इसका प्रयोग होता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि बदरीनाथ धाम में शंख न बजाने के पीछे धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं हैं।

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम डीजे विवाद: DM ने सेना को भेजा नोटिस, कमांडिंग ऑफिसर से मांगा स्पष्टीकरण

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर धार्मिक मर्यादा व पर्यावरणीय चिंताओं की अनदेखी की। उन्होंने मंत्री से कथित बयान पर माफी मांगने और मुख्यमंत्री से सरकार का पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।

ये था बयान

अपने बयान में मंत्री सतपाल महाराज ने कहा था कि कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहे हैं कि  बदरीनाथ धाम में संगीत नृत्य या सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित है। यह बात सरासर गलत और तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि धाम के अंदर शंख नहीं बजाया जाता, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि शंख में जानवर की हड्डी है।

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में DJ कॉन्सर्ट पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, बोले- 'यह पवित्रता पर सीधा आघात'