विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Salt By Election 2021: सल्‍ट उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को सूची में शामिल करना भूली भाजपा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 31 Mar 2021 06:58 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 Apr 2021 09:03 AM (GMT+05:30)

Uttarakhand Salt By Election 2021 विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में दो पूर्व ...और पढ़ें

सल्‍ट उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची है।
सल्‍ट उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची है।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। Uttarakhand Salt By Election 2021 विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा के नाम शामिल करना ही भाजपा भूल गई। इंटरनेट मीडिया में इसे लेकर सवाल उठे तो पार्टी ने भूल सुधार करते हुए उनके नाम सूची में जोड़े। संशोधित सूची के अनुसार दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य नेता स्टार प्रचारक की भूमिका में रहेंगे।

भाजपा की ओर से बुधवार को सल्ट उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा व माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी व नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, डा. हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल व गणेश जोशी, राज्यमंत्री धन सिंह रावत व रेखा आर्य, विधायक पूरन फत्र्याल, दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत भौंर्याल, चंदन रामदास, महेश नेगी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष सुरेश जोशी के नाम शामिल किए गए।

इस बीच इंटरनेट मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल न किए जाने को लेकर चर्चा के साथ ही सवाल उठे तो पार्टी को अपनी भूल का अहसास हुआ। इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम भी सूची में जोड़ दिए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक संशोधित सूची चुनाव आयोग को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Salt By Election 2021: सल्‍ट उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; सोनिया, राहुल व प्रियंका समेत इनके नाम भी हैं शामिल

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें