विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Salt By Election 2021: सल्‍ट उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; सोनिया, राहुल व प्रियंका समेत इनके नाम भी हैंं शामिल

By Sumit KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Mar 2021 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 10:08 PM (IST)

Uttarakhand Salt By Election 2021सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका ...और पढ़ें

सल्ट उप चुनाव के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
सल्ट उप चुनाव के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून: Uttarakhand, Salt By Election 2021 सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। सूची में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 25 नेता प्रदेश से जुड़े हुए हैं। 

पार्टी ने उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय स्तर पर पांच नेताओं को स्थान दिया है। इनमें सोनिया, राहुल व प्रियंका के अतिरिक्त पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व सहप्रभारी राजेश धर्माणी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

कुल 11 में से आठ विधायकों को सूची में जगह मिली है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष समेत छह विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, हरीश धामी, आदेश चौहान एवं मनोज रावत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत व मदन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी इस सूची का हिस्सा हैं। 

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रकाश जोशी, मनीष खंडूड़ी, मनोज तिवारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार व युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर इस सूची में स्थान पाने वालों में है। 

यह भी पढ़ें- Kashipur Assembly Seat : काशीपुर सीट को लेकर सभी दलों की जोर आजमाइश, वर्तमान परिदृश्‍य को समझिए

यह भी पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानून की प्रतियां फूंक जताया विरोध

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें