विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड रोडवेज हड़ताल: वार्ता विफल, शुक्रवार से बसों का चक्का जाम

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:33 PM (IST)

तीन माह के लंबित वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों पर रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच साढ़े तीन घंटे की ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. तीन माह के लंबित वेतन भुगतान को लेकर हड़ताल।

  2. प्रबंध निदेशक के साथ साढ़े तीन घंटे की वार्ता विफल।

  3. शुक्रवार से पूरे प्रदेश में रोडवेज बसें बंद रहेंगी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। तीन माह के लंबित वेतन के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर कल शुक्रवार से प्रदेश में रोडवेज कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे पूर्व गुरुवार को परिवहन निगम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक रीना जोशी की अध्यक्षता में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच चली साढ़े तीन घंटे की वार्ता विफल हो गई।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन  के आह्वान पर शुक्रवार से पूरे प्रदेश में कल से कर्मचारियों का कार्य-बहिष्कार व बसों का चक्का जाम रहेगा। चूंकि, लंबी दूरी और मैदानी मार्गों समेत परिवहन निगम में करीब 70 प्रतिशत बसों का संचालन यूनियन के सदस्य करते हैं, ऐसे में लंबी दूरी के मार्गों पर बस संचालन सर्वाधिक प्रभावित रह सकता है।

दीपावली के त्योहारी सीजन में बसों के चक्का-जाम और दिल्ली में पुरानी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगने से परिवहन निगम के लिए कंगाली में आटा गीला वाली कहावत सही बैठ रही है।

यह भी पढ़ें- मसूरी को जाम से मुक्ति दिलाने की तैयारी, देहरादून से लेकर पहाड़ों तक बनेगा ट्रैफिक मास्टर प्लान

यह भी पढ़ें- देहरादून में वरिष्ठजन जीवनसाथी परिचय सम्मेलनः अपने लिए वर-वधू ढूंढने पहुंचे कई राज्यों के 50 से 80 वर्ष तक के लोग