विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 262 करोड़ से मजबूत होगा बिजली वितरण नेटवर्क, बनेंगे नए सब स्टेशन

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:32 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में बढ़ती बिजली मांग के बीच वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 262 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 33/11 केवी के नए सब स्टेशन और उनसे जुड़ी 33 केवी लाइनों का निर्माण होगा।

262 करोड़ से मजबूत होगा बिजली वितरण नेटवर्क।

262 करोड़ से मजबूत होगा बिजली वितरण नेटवर्क।

HighLights

  1. उत्तराखंड में बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत करने को 262 करोड़ खर्च।

  2. नए 33/11 केवी सब स्टेशन और लाइनें स्थापित होंगी।

  3. यूपीसीएल ने परियोजना के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ती बिजली मांग के बीच वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 262 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 33/11 केवी के नए सब स्टेशन और उनसे जुड़ी 33 केवी लाइनों का निर्माण किया जाएगा। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने परियोजना के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है।

परियोजना में नए सब स्टेशनों के निर्माण के साथ उनके लिए आवश्यक सिविल कार्य, 33 केवी लाइनें और विद्युत उपकरणों की आपूर्ति व स्थापना शामिल है।

सब स्टेशनों में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर समेत आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने और वितरण नेटवर्क को अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। परियोजना के तहत निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पांच वर्ष के लिए वार्षिक रखरखाव का भी प्रविधान किया गया है।

यह भी पढ़ें- क्या है उत्तराखंड सरकार की तीर्थाटन योजना? बुजुर्गों को फ्री में यात्रा करायेगा पर्यटन विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।