विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Politics: खत्म हुआ इंतजार! धामी सरकार ने 11 नेताओं को सौंपा दायित्व का कार्यभार; यहां देखें लिस्ट

By Vikas dhuliaEdited By: Prince Sharma
Published: Fri, 15 Dec 2023 03:00 AM (IST)

Uttarakhand Politics मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं की दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ...और पढ़ें

Uttarakhand Politics: खत्म हुआ इंतजार! धामी सरकार ने 11 नेताओं को सौंपा दायित्व का कार्यभार; यहां देखें लिस्ट
Uttarakhand Politics: खत्म हुआ इंतजार! धामी सरकार ने 11 नेताओं को सौंपा दायित्व का कार्यभार; यहां देखें लिस्ट

HighLights

  1. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं की दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी।
  2. गुरुवार देर रात 11 नेताओं को दायित्व सौंप दिए गए।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। आखिरकार लंबी प्रतीक्षा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं की दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी। गुरुवार देर रात 11 नेताओं को दायित्व सौंप दिए गए। इससे पहले 10 भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में दायित्वों का बटवारा नहीं किया था, लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्होंने पार्टी नेताओं को इसकी सौगात दे दी। कुछ समय पहले 10 पार्टी नेताओं को विभिन्न निगमों, समितियों व आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों का दायित्व दिया गया था। इनमें से कुछ को कैबिनेट व कुछ को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। अब गुरुवार देर रात दायित्वों की दूसरी सूची जारी की गई।

इन्हें बनाया गया उपाध्यक्ष

जारी सूची के अनुसार चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष व श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष तथा विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये नाम भी लिस्ट में शामिल

इनके अलावा उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, डा देवेंद्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष व विश्वास डाबर को अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- Allahabad University: पीसीबी हॉस्टल बमकांड में एक छात्र को भेजा गया जेल, छात्र प्रभात और प्रत्यूष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी का अब खुलेगा राज? मास्टरमाइंड ललित झा से पूछताछ शुरू