विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में में होगा उत्तराखंड फोटो फेयर का आयोजन, फोटोग्राफर्स के लिए क्या रहेगा खास?

Published: Fri, 21 Aug 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

देहरादून में तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर का आयोजन होगा, जिसमें फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और आधुनिक डिजिटल उपकरणों का संगम देखने को मिलेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. देहरादून में 19-20 सितंबर को तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर।

  2. फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, आधुनिक कैमरा तकनीकों का विशेष संगम।

  3. फोटोग्राफर्स को कला, तकनीक, व्यवसाय का बेहतरीन मंच।

जागरण संवाददाता, देहरादून। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के शौकीन व पेशावर लोगों के लिए दून में 19 व 20 सितंबर को उत्तराखंड फोटो फेयर का आयोजन होने जा रहा है। वहीं, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कैमरा तकनीक व आधुनिक डिजिटल उपकरणों का विशेष संगम फेयर में देखने को मिलेगा। फोटो फेयर का आयोजन कारगी चौक स्थित नीरजा ग्रीन में किया जाएगा।

गुरुवार काे प्रेस क्लब सभागार में देवभूमि फोटोग्राफर्स की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम संयोजक नितेश अग्रवाल 'बंटी' ने जानकारी देते हुए बताया कि दून में तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर का आयोजन होने जा रहा है। फेयर में फोटोग्राफी जगत से जुड़े लोगों को कला, तकनीक व व्यवसाय का बेहतरीन मंच मिलने जा रहा है।

लेंस के जरिये जीवन, प्रकृति, कला व संस्कृति की तस्वीरों को संजोने वाले फोटोग्राफर्स को नवीनतम कैमरा तकनीकों , आधुनिक लेंस व कम्प्यूटर तकनीकों को नजदीक से जानने व समझने का अवसर मिलेगा।

अग्रवाल ने बताया कि कैमरा इंडस्ट्री, कंप्यूटर तकनीक, स्टोरेज, सॉफ्टवेयर, प्रिंटिंग व तकनीकी उपकरणों से जुड़ी कई प्रमुख कंपनियां फेयर में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएगी। वहीं, फेयर में मास कम्युनिकेशन, फोटोग्राफी व मीडिया से जुड़े छात्र-छात्राएं व विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल की सभी फोटोग्राफर्स एसोसिएशन फेयर में सहयोग प्रदान करेंगी। संगठन पदाधिकारियों की ओर से तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर के पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस दौरान विकास कपूर, डीपीए अध्यक्ष बीरेंद्र रावत, डीपीडब्ल्यूएस के अध्यक्ष मनीष शर्मा , फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष अजय लाल, भूमेश भारती, परमीत सिंह खुराना, गौरव नागपाल, राजू पुसोला, शिवराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में निजी संस्थान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग; एक छात्र को लगी गोली, हड़कंप