Uttarakhand PCS Topper: पिता पुलिस सेवा में... मां शिक्षिका, बेटी बनी उप शिक्षा अधिकारी
पुलिस अधिकारी पिता और शिक्षिका मां की बेटी नैंसी कर्णवाल ने अपनी मेहनत से उप शिक्षा अधिकारी का पद हासिल ...और पढ़ें

नैंसी कर्णवाल ने मेहनत उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में पाई सफलता।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। पुलिस में कार्यरत पिता और शिक्षिका मां की बेटी नैंसी कर्णवाल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। सहस्रधारा रोड निवासी नैंसी का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है।
नैंसी के पिता जसवीर सिंह उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार विभाग में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां सरकारी शिक्षिका हैं।
परिवार से मिले अनुशासन, शिक्षा और सेवा के संस्कारों ने उन्हें शुरू से ही अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।नैंसी ने हाईस्कूल और इंटर सेंट जोजेफ्स एकेडमी से किया।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कालेज फार वूमेन से अर्थशास्त्र विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की।
फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया।शैक्षणिक जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नैंसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान लगातार मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच को अपना आधार बनाया।
इसी का परिणाम है कि उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयनित होकर अपने सपनों को साकार किया। नैंसी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और अपनी मेहनत को दिया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: रामनगर की कृतिका कुलाश्री बनीं वित्त अधिकारी, पीसीएस परीक्षा में लहराया परचम
