विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा नौ और 10 जुलाई को, पांच जून से ऐसे करें आनलाइन आवेदन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 03 Jun 2022 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2022 07:09 PM (IST)

उत्तराखंड में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल में प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच जून से शुरू हो जाएगी। इच्‍छु ...और पढ़ें

उत्तराखंड में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नौ और 10 जुलाई को होगी।
उत्तराखंड में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नौ और 10 जुलाई को होगी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नौ और 10 जुलाई को होगी। जिसके लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय पांच जून (दोपहर दो बजे से) से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून (शाम पांच बजे तक) तक आवेदन कर पाएंगे।

प्रवेश पत्र दो जुलाई से किए जा सकेंगे डाउनलोड

विवि के कुलपति डा. हेमचंद्र पांडेय ने कहा कि एएनएम और जीएनएम की प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल, एनपीसीसी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को होगी। प्रवेश पत्र दो जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

संस्थानों में 50 प्रतिशत सीट राज्य कोटा की

परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश में राज्य कोटा की नर्सिंग और पैरामेडिकल से संबंधित सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में 50 प्रतिशत सीट राज्य कोटा की हैं, जिनका विवरण अभी प्राप्त नहीं हुआ है। राजकीय एवं निजी बीएससी नर्सिंग संस्थानों की 100 प्रतिशत सीट पर प्रवेश की कार्रवाई विवि स्तर से ही की जाएगी।

परीक्षा केंद्र के देने होंगे तीन विकल्प

प्रत्येक अभ्यर्थी को आनलाइन आवेदन पत्र में न्यूनतम तीन परीक्षा केंद्रों का विकल्प भरना होगा। विश्वविद्यालय कोई एक परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी को आवंटित करेगा। एक बार आवंटित परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा।

यहां होंगे परीक्षा केंद्र

  • देहरादून
  • श्रीनगर गढ़वाल
  • नई टिहरी
  • हल्द्वानी
  • पिथौरागढ़
  • हरिद्वार
  • गोपेश्वर
  • उत्तरकाशी
  • अल्मोड़ा

सीटों का विवरण

नर्सिंग कोर्स

  • स्टेट कालेज आफ नर्सिंग, देहरादून-जीएनएम (50 सीट), एएनएम (50 सीट), बीएससी नर्सिंग (60 सीट), एमएससी नर्सिंग (18 सीट), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (30 सीट)।
  • राजकीय कालेज आफ नर्सिंग हल्द्वानी-बीएससी नर्सिंग (50 सीट)।
  • राजकीय कालेज ऑफ नर्सिंग टिहरी-बीएससी नर्सिंग (40 सीट)।
  • राजकीय कालेज आफ नर्सिंग चमोली-बीएससी नर्सिंग (40 सीट)।
  • राजकीय कालेज आफ नर्सिंग पिथौरागढ़-बीएससी नर्सिंग (30 सीट)।
  • राजकीय कालेज आफ नर्सिंग अल्मोड़ा-बीएससी नर्सिंग (40 सीट)।
  • बीडी पांडे कालेज आफ नर्सिंग, नैनीताल-जीएनएम (30 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, रानीपोखरी-एएनएम (20 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, खिर्सू, पौड़ी- एएनएम (20 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, गदरपुर, ऊधमसिंहनगर- एएनएम(20 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, अल्मोड़ा- एएनएम(20 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, पिथौरागढ़- एएनएम(20 सीट)।
  • राजकीय स्कूल आफ नर्सिंग रोशनाबाद-जीएनएम (60 सीट)

पैरामेडिकल कोर्स

  • राजकीय पैरामेडिकल संस्थान-बीएमआरआइटी/बीएससी एमएलटी/बीओटीटी (120 सीट)

यहां करें लागइन: http://www.hnbumu.ac.in/

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।