Move to Jagran APP

Uttarakhand News : तस्‍वीरों में ट्रांसपोर्टरों का प्रदेशव्यापी चक्का जाम, थमे वाहनों के चक्के, यात्री परेशान

Uttarakhand News संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से 10 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण कर चुके डीजल चालित तिपहिया वाहनों को सड़कों से हटाने के आदेश के खिलाफ स्वैच्छिक चक्का जाम का मिलाजुला असर देखा जा रहा है।

By Harish chandra tiwariEdited By: Nirmala BohraPublished: Tue, 29 Nov 2022 09:52 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 10:10 AM (IST)
Uttarakhand News : तस्‍वीरों में ट्रांसपोर्टरों का प्रदेशव्यापी चक्का जाम, थमे वाहनों के चक्के, यात्री परेशान
Uttarakhand News : प्रदेशव्यापी चक्का-जाम का मिलाजुला असर।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : Uttarakhand News : आज मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों के प्रदेशव्यापी चक्का-जाम का मिलाजुला असर दिख रहा है। आज संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से 10 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण कर चुके डीजल चालित तिपहिया वाहनों को सड़कों से हटाने के आदेश के खिलाफ स्वैच्छिक चक्का जाम का एलान किया गया है। देहरादून और ऋषिकेश में चक्‍का जाम का मिलाजुला असर देखा गया। वहीं टैक्‍सी और तिपहिया वाहनों की हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

loksabha election banner

यहां टैक्सी, मैक्सी और तिपहिया सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। पर्वतीय क्षेत्र में संचालित होने वाली बस सेवाएं जारी रहीं। बड़ी संख्या में वाहन चालक और स्वामी विधानसभा घेराव के लिए यहां से राजधानी देहरादून के लिए रवाना हुए।

वाहनों का चक्का जाम और विधानसभा घेराव का निर्णय

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर राज्य परिवहन प्राधिकरण के संबंधित आदेश के खिलाफ मंगलवार को वाहनों का चक्का जाम और विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया था। ऋषिकेश क्षेत्र में गढ़वाल मंडल के विभिन्न मार्गों पर संचालित होने वाली बस सेवाएं इस चक्का जाम में शामिल नहीं है। टैक्सी और मैक्सी सेवाएं बंद रखी गई हैं।

स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा

विक्रम और ऑटो सेवाएं भी बंद हैं। चारधाम यात्रा बस अड्डे से वाहन स्वामी और चालकों ने विधानसभा घेराव के लिए देहरादून के लिए कूच किया। इससे पूर्व ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र लांबा और सचिव बेचन गुप्ता के नेतृत्व में चालकों ने यहां प्रदर्शन किया। ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में तिपहिया सेवाएं बंद होने से स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  Dehradun News: डीजल आटो-विक्रम पर रोक के विरोध में 29 नवंबर को करेंगे को विधानसभा का घेराव

विधानसभा घेराव की चेतावनी

वहीं दून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की व विकासनगर में डीजल चालित आटो-विक्रम पर प्रतिबंध के विरोध में वाहन संचालकों ने 29 नवंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.