Move to Jagran APP

Former CM BC Khanduri Birthday: CM धामी ने जन्मदिन पर पूर्व सीएम खंडूड़ी दी बधाई, बेटी रितु खंडूड़ी ने किया हवन

आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी से भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं बेटी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए घर पर हवन पूजन किया।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Sat, 01 Oct 2022 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 05:35 PM (IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी से भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। Former CM BC Khanduri Birthday:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी से भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनकी पुत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, संगठन महामंत्री अजय कुमार भी उपस्थित रहे। वहीं, बेटी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए घर पर हवन पूजन किया।

loksabha election banner

बेटी रितु खंडूड़ी ने पिता को दी शुभकामनाएं

 बेटी और स्‍पीकर रितु खंडूड़ी भूषण ने ट्वीट किया पिता जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मैं भगवान से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करती हूं| आपकी दी गई शिक्षा एवं संस्कारों का अनुपालन करते हुए आपके दिखाए मार्ग पर चलकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। 

दीर्घायु की कामना के लिए किया हवन यज्ञ

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी का जन्मदिन आज शनिवार को विधान सभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया| इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की।

कई नेताओं ने पूर्व सीएम खंडूड़ी को दी बधाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर मेजर जनरल भुवन चंद खंडूडी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: CM Pushkar Singh Dhami Birthday: टपकेश्‍वर मंदिर में जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद, पीएम मोदी और योगी आदित्‍यनाथ ने दी बधाई

केके काट कर मनाया पिता का जन्‍मदिन

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने परिवार सहित केक काटकर अपने पिता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान स्पीकर आवास पर सुबह से ही शुभकामना देने के लिए नेताओं एवं लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान भुवन चंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- PM Narendra Modi Birthday : सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं, चारधाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.