Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए पुष्कर सिंह धामी के बारे में, जो होंगे उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 21 Mar 2022 10:31 PM (IST)

    उत्‍तराखंड को आज मुख्‍यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्‍कर सिंह धामी के नाम तय हुआ। बात दें कि इससे पहले धामी को चौथी विधानसभा में छह माह का कार्यकाल मिला था। धामी उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री होंगे।

    Hero Image
    पुष्‍कर सिंह धामी के रूप में उत्‍तराखंड को आज 12वां मुख्‍यमंत्री मिल गया है।

    राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। पुष्‍कर सिंह धामी के रूप में उत्‍तराखंड को आज 12वां मुख्‍यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्‍कर सिंह धामी के नाम पर मुख्‍यमंत्री पद के लिए मुहर लगी। बैठक में उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुष्‍कर सिंह धामी का प्रोफाइल

    • जन्म तिथि- 16 सितंबर 1975
    • जन्म स्थान- कनालीछीना, जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड
    • कर्म स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
    • शैक्षणिक योग्यता: स्नातकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एलएलबी

    सामाजिक जीवन

    • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु- 33 वर्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (10 वर्ष), कार्य क्षेत्र - उत्तर प्रदेश(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्ता)

    राजनीतिक जीवन

    • प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)
    • विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )
    • उपाध्यक्ष ,राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )

    विधायक खटीमा

    • प्रथम बार (2012 से 2017 )
    • द्वितीय बार (2017-से 2022 )

    प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,उत्तराखंड

    • प्रथम बार (2016 से 2020 तक)
    • द्वितीय बार (2020 से अब तक )

    सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्य

    • सीएम, चार जुलाई, से वर्तमान तक।

    खटीमा से चुनाव हारे धामी 

    विधानसभा चुनाव में पुष्‍कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जनपद की खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह चुनाव हार गए। उन्‍हें कांग्रेस के प्रत्‍याशी भुवन कापड़ी ने करीब सात हजार वोटों से हराया। वहीं, पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला।

    इंटरनेट मीडियो चल रही दोबारा सीएम बनाने की मांग

    पुष्‍कर सिंह धामी ने आम लोगों के बीच अपनी अलग छवि बना ली थी। इसलिए विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद पुष्‍कर सिंह धामी को दोबारा मुख्‍यमंत्री बनाने को लेकर इंटरनेट मीडिया में मांग होने लगी थी। यही सब कारण रहे जो सीएम पद के धामी के नाम पर मुहर लगी।

    चुनाव में भाजपा को मिली 47 सीटें 

    उत्‍तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को कुल 70 सीटों में से 47 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि बसपा को दो सीट और दो सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी विजयी रहे।

    यह भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया फैसला

    Koo App

    उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री पुष्कर सिंह धामी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

    View attached media content

    - Madan Kaushik (@madankaushikbjp) 21 Mar 2022

    Koo App

    उत्तराखण्ड:- कार्यवाहक मुख्यमन्त्री मा. श्री पुष्करसिंह धामी जी को भाजपा विधायक दल का नेता पुनः चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। #Uttarakhand_Bjp

    View attached media content

    - Dr Ramshankar Katheria (@drramshankarkatheria) 21 Mar 2022

    Koo App

    श्री पुष्कर सिंह धामी जी को उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता पुनः चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ! आपके नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर विकास के मार्ग पर बढ़ता रहेगा, यही मेरी मंगलकामना है। @pushkarsinghdhami

    View attached media content

    - Radha Mohan Singh (@RadhamohanBJP) 21 Mar 2022